Ambedkar Jayanti 2022: डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमेशा शोषितों, वंचितों और महिलाओं के लिए कार्य किया है।
14 अप्रैल को मनाई जाती है अंबेडकर जयंती। भारतीय संविधान के पिता कहे जाते हैं डॉ भीमराव अंबेडकर। 1956 में कह दिया था दुनिया को अलविदा।
14 अप्रैल को देश भर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti 2022) मनाई जाती है।
भारतीय संविधान के पिता कहे जाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में हुआ था। उन्हें दलितों का नेता, समाज सुधारक और संविधान के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।
बाबा साहेब के बचपन का नाम भीम सकपाल था। उनके पिता रामजी मोलाजी एक प्रधानाध्यापक थे।
1947 में अंबेडकर भारत सरकार में कानून मंत्री बने और भारत के संविधान निर्माण में एक अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने 1951 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।