सरकारी नीतियों के विरोध में, देश भर के विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने आज से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल दो दिन 28 और 29 मार्च को होगी। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने ‘केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, जनविरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों’ के खिलाफ अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन करने का संकल्प लिया है। दो दिवसीय भारत बंद के प्रमुख बिंदु- सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। भाजपा के पांच में से चार राज्यों में विधानसभा चुनाव…